Sunday, May 31, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रेम प्रसंग में डबल मर्डर : गावां पुलिस ने आरोपी को किया...

प्रेम प्रसंग में डबल मर्डर : गावां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जंगल से बरामद हुए दो महिलाओं के शव

गिरिडीह जिले में सनसनीखेज वारदात, गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला राज आरोपी ने पूछताछ में किया हत्या का खुलासा

 Highlights :

  • गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का शव बरामद।

  • हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

  • लापता थीं सोनी देवी और रिंकू देवी, चार दिन से घर नहीं लौटी थीं।

  • पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया।

  • पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की और शव छिपाने का स्थान बताया।

  • पुलिस ने शव को गोलखो जंगल से बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ प्रेम प्रसंग के चलते हुए डबल मर्डर का खुलासा हुआ है। गावां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चरकी स्थित गोलखो जंगल से दो महिलाओं का शव बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह निवासी सोनी देवी और रिंकू देवी बीते चार दिनों से रहस्यमय तरीके से घर से लापता थीं। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर महतपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया।

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी श्रीकांत ने दोनों महिलाओं की हत्या करने की बात स्वीकार की और शव छिपाने के ठिकाने का भी खुलासा किया। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर गोलखो जंगल पहुँची और दोनों शवों को बरामद कर लिया।

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular