Sunday, May 31, 2026
Homeखबर स्तम्भदोहरी हत्या का आरोपी हाज़त में आत्महत्या के प्रयास से घायल, सुरक्षा...

दोहरी हत्या का आरोपी हाज़त में आत्महत्या के प्रयास से घायल, सुरक्षा पर सवालिया निशान

गावां थाना में दो महिलाओं की हत्या का आरोपी श्रीकांत चौधरी ने धारदार हथियार से गला रेतकर जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

 Highlights :

  • दो महिलाओं की हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी ने हाज़त में आत्महत्या का प्रयास किया।

  • धारदार हथियार से गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश।

  • गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर, ऑपरेशन जारी। 

  • घटना से कुछ घंटे पहले ही एसडीपीओ ने किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस।

  • पुलिस कर रही जाँच – हाज़त में आरोपी तक धारदार हथियार पहुँचा कैसे?

  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

गिरिडीह : जिले के गावां थाना हाज़त से बड़ी खबर सामने आई है। दो महिलाओं की हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी (पिता- वासुदेव चौधरी) ने हाज़त में ही धारदार हथियार से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, आज ही मामले में एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। कुछ ही घंटे बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका ऑपरेशन जारी है।

इधर, इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर हाज़त में बंद आरोपी के पास धारदार हथियार आया कहाँ से

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular