Sunday, May 31, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में कोयला चोरों का हमला, सीसीएल सुरक्षा कर्मियों पर धावा कई...

गिरिडीह में कोयला चोरों का हमला, सीसीएल सुरक्षा कर्मियों पर धावा कई जवान घायल

सीपी साइडिंग क्षेत्र में 100 से अधिक चोरों ने बोला धावा, पुलिस कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा अवैध कोयला कारोबार

 Highlights :

  • गिरिडीह के सीपी साइडिंग क्षेत्र में कोयला चोरों का हमला।

  • 100 से अधिक की संख्या में पहुंचे चोरों ने सुरक्षा कर्मियों को बनाया निशाना।

  • मारपीट में तीन जवान घायल, सीसीएल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज।

  • गश्ती दल पर अचानक धावा बोलते हुए चोरों ने एक जवान को झाड़ियों में घसीटा।

  • पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कोयला चोरी की घटनाएँ लगातार जारी।

गिरिडीह : जिले में कोयला चोरों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बीती रात सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के सीपी साइडिंग में एक बार फिर चोरों ने धावा बोलकर सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन सुरक्षा जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सीसीएल अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी घायल गार्ड रिंकू और अन्य ने दी। बताया गया कि सीसीएल की रात्रि गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि सीपी साइडिंग में कोयला चोरी हो रही है। सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और चोरों को खदेड़ने लगा। इसी दौरान 100 से अधिक की संख्या में मौजूद चोरों ने सुरक्षा कर्मियों पर धावा बोल दिया।

हमले के दौरान चोरों ने सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को घेरकर झाड़ियों में घसीट लिया। किसी तरह अन्य सुरक्षा जवानों ने जान बचाई और साथियों को बाहर निकाला। मारपीट की इस घटना में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए।

गौरतलब है कि गिरिडीह स्थित सीसीएल की माइंस और रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर अक्सर कोयला चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन अवैध कारोबार पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular