सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति
452 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, संसद के ऊपरी सदन के होंगे सभापति
Highlights :
-
एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की
-
उन्होंने 452 मतों से जीत दर्ज की
-
उपराष्ट्रपति पद के साथ-साथ वे राज्यसभा के सभापति भी होंगे
-
जीत के बाद पीएम मोदी व अन्य नेताओं ने दी बधाई
-
विपक्षी उम्मीदवार को मिला अपेक्षाकृत कम समर्थन
नई दिल्ली : भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 452 वोटों से पराजित किया।
संविधान के अनुसार, भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। ऐसे में अब संसद के ऊपरी सदन का संचालन सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।
जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए गठबंधन के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संसद की कार्यवाही और अधिक सुचारू व सकारात्मक होगी।
वहीं विपक्षी उम्मीदवार को अपेक्षाकृत कम समर्थन मिला और भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।