Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भराधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा...

राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

गिरिडीह में ग्रामीणों से रकम वसूलने और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने के आरोप, पचंबा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस ने जांच शुरू की

हाइलाइट्स

  • राधा स्वामी संगठन पर ग्रामीणों से रकम वसूलने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

  • प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • गिरफ्तार उपाध्यक्ष शमीम अख्तर की पत्नी जैतुन परवीन ने पचंबा थाना में दी लिखित शिकायत

  • चुनाव खर्च 38 लाख रुपये मांगने पर धमकी देने और जबरन इस्तीफा लेने का आरोप

  • संगठन पर वाहन फाइनेंस और चिटफंड जैसे काम में गड़बड़ी के भी आरोप लगे

  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, आरोपियों से संपर्क नहीं हो सका

गिरिडीह : राधा स्वामी संगठन पर गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा पर धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है।

दरअसल, संगठन के गिरफ्तार प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर की पत्नी जैतुन परवीन ने पचंबा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि संगठन ग्रामीणों से पैसे वसूलता है और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देता है। लेकिन बाद में उन्हें धोखा देकर आर्थिक नुकसान पहुँचाया जाता है।

जैतुन परवीन ने बताया कि उनके पति वर्ष 2019 से राधा स्वामी संगठन से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संगठन के लिए पैसे जमा कराए। वर्ष 2024 के चुनाव में शमीम अख्तर को प्रत्याशी भी बनाया गया था और वादा किया गया था कि चुनाव खर्च संगठन उठाएगा। लेकिन बाद में 38 लाख रुपये खर्च की राशि मांगने पर उन्हें धमकी दी गई और झूठे मुकदमे में फँसाने की चेतावनी दी गई। साथ ही जबरदस्ती उनसे इस्तीफा भी ले लिया गया।

जैतुन के अनुसार, संगठन ग्रामीणों को चिटफंड कंपनी की तरह झांसा देकर किस्तों पर वाहन दिलवाता है। लेकिन किस्त भरने का वादा पूरा नहीं करता, जिससे लोग आर्थिक नुकसान झेलते हैं और धोखाधड़ी का शिकार बन जाते हैं।

ध्यान रहे कि धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में पुलिस ने पहले ही शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब नए आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर जब प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular