Friday, March 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन संपन्न

रांची में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन संपन्न

रणनीति और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Highlights:

  • पुराना विधानसभा सभागार में हुआ कार्यक्रम

  • सह प्रभारी सहित रांची, खूंटी और रामगढ़ के कार्यकर्ता रहे मौजूद

  • आदिवासी रीति-रिवाज और परंपरा की झलक भी दिखी

  • 2029 विधानसभा चुनाव, निगम व पंचायती राज चुनाव पर हुई चर्चा

  • संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया गया जोर

रांची : राजधानी रांची के पुराना विधानसभा सभागार में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) झारखंड प्रदेश की ओर से कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के सह प्रभारी समेत रांची, खूंटी और रामगढ़ जिले के बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही आदिवासी रीति-रिवाज और परंपरा से जुड़े सांस्कृतिक गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल जीवंत हो उठा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी झारखंड के सह प्रभारी ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 2029 विधानसभा चुनाव, निगम चुनाव और पंचायती राज चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई है। सह प्रभारी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएँगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular