Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भशिक्षक दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डीएवी गांधीनगर की...

शिक्षक दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डीएवी गांधीनगर की वरीय शिक्षिका डॉ. जया जायसवाल को किया सम्मानित

20 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सेवा दे रहीं डॉ. जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित, मंत्री ने दी शुभकामनाएं

हाइलाइट्स

  • शिक्षक दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित

  • डॉ. जया जायसवाल को शिक्षा में सराहनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

  • 20 वर्षों से डीएवी गांधीनगर स्कूल में सेवा दे रही हैं डॉ. जायसवाल

  • विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में रहा उनका अहम योगदान

रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डीएवी गांधीनगर स्कूल की वरीय शिक्षिका एवं जूनियर विंग की इंचार्ज डॉ. जया जायसवाल को उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

शुक्रवार, 05 सितंबर 2025 को मंत्री संजय सेठ ने अपने रातु रोड स्थित आवास पर डॉ. जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जायसवाल पिछले 20 वर्षों से डीएवी गांधीनगर स्कूल में विभिन्न पदों पर सेवा दे रही हैं। वर्तमान में वे स्कूल के जूनियर विंग की इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मंत्री संजय सेठ ने कहा कि डॉ. जया जायसवाल जैसी शिक्षिकाएं हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।”

डॉ. जायसवाल ने सम्मान पाकर आभार जताया और कहा कि यह उपलब्धि उनके विद्यार्थियों और सहयोगियों के सहयोग का परिणाम है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular