Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, भाई-बहन के रिश्ते को...

रांची में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित त्योहार

विभिन्न अखरों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ करम डाल पूजा, आदिवासी समुदाय में खास महत्व
हाइलाइट्स:

  • भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है करमा पर्व

  • भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है यह त्योहार

  • रांची के हरमू अखरा में पाहन ने कराया करम पूजन

  • उत्साह और श्रद्धा के साथ लोगों ने निभाई परंपरा

विस्तार:
राजधानी रांची में करमा पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न अखरों में सामूहिक रूप से करम डाल की पूजा हुई। भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला करमा पर्व प्राकृतिक पूजक आदिवासी समुदाय के लिए बेहद खास महत्व रखता है। यह त्योहार विशेष रूप से भाई-बहनों को समर्पित होता है। पर्व के अवसर पर उपवास और व्रत रखकर करम डाल की पूजा की जाती है।
रांची के हरमू स्थित अखरा में पाहन के द्वारा पूरे विधि-विधान से करम पूजन और प्रार्थना कराई गई। इस दौरान अखरा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक पर्व में शामिल हुए। त्योहार की पारंपरिक झलक और सामूहिकता ने माहौल को बेहद जीवंत बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular