Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भपूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने किया करमा मिलन समारोह का शुभारंभ

पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने किया करमा मिलन समारोह का शुभारंभ

सुरहुद खेल मैदान में करम डाली की पूजा-अर्चना, महिलाओं-पुरुषों के बीच वस्त्रों का वितरण

Highlights :

  • चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज प्रखंड में करमा मिलन समारोह आयोजित

  • पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

  • करम डाली की पूजा कर सुख-शांति की कामना की

  • निजी खर्च से महिलाओं-पुरुषों के बीच साड़ी, लुंगी और धोती का वितरण

  • करमा पर्व को झारखंडी सभ्यता और पूर्वजों की धरोहर बताया

राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। इस दौरान वे झारखंड के पावन प्रकृति पर्व करमा पूजा के अवसर पर जोलडीहा पंचायत के ग्राम सुरहुद खेल मैदान में आयोजित करमा मिलन समारोह में शामिल हुए।

श्री भोगता ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समारोह का शुभारंभ किया और करम डाली की पूजा कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को करमा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने अपने निजी खर्च से महिलाओं और पुरुषों के बीच साड़ी, लुंगी और धोती का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करमा पूजा झारखंडी सभ्यता, संस्कृति और पूर्वजों की समृद्ध धरोहर है। यह भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का पर्व है, जो झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भाद्रपद मास की एकादशी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है।

समारोह में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, वरिष्ठ नेता अतीक मंसूरी, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, मुखिया समरेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सरयू भोक्ता, युवा नेता मनीष कुमार, कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष मो. शेरशाह, जिला उपाध्यक्ष मो. सोनू खान, राजद नेत्री सविता पांडेय और मुखिया सोनिया देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular