Homeखबर स्तम्भहंटरगंज में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल
हंटरगंज में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल
भव्य और आकर्षक पंडाल बनाने की तैयारी, बंगाल के कारीगर बना रहे मां दुर्गा की प्रतिमा
हाइलाइट्स
-
हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप प्रांगण में बैठक आयोजित
-
इस बार पूजा पंडाल श्री केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा
-
बंगाल के कारीगर बना रहे मां दुर्गा की प्रतिमा
-
आकर्षक विद्युत सज्जा और डेकोरेशन से भक्त होंगे आकर्षित
-
नई पूजा समिति का गठन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप प्रांगण में इस वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन विनोद रजक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी और एक भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा।
पूजा समिति ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल विशेष रूप से श्री केदारनाथ मंदिर के प्रारूप में तैयार किया जाएगा। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाई जा रही है। यह पंडाल प्रखंडवासियों के लिए एक अनोखा आकर्षण का केंद्र होगा।
बताया गया कि हंटरगंज में दुर्गा पूजा का आयोजन कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है और इसमें ग्रामीणों के साथ प्रखंडवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस बार पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा और डेकोरेशन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
पूजा के सफल संचालन के लिए समिति लगातार तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में नई पूजा समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष – अरुण कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष – बंटी स्वर्णकार एवं संजय प्रसाद गुप्ता, सचिव – मुकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष – ओमप्रकाश गुप्ता को चुना गया। बैठक में सैकड़ों ग्रामीण व प्रखंडवासी शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।