Homeखबर स्तम्भमारपीट में कुम्हलालो की महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मारपीट में कुम्हलालो की महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
करमा पूजा की रात बकरी को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों पर गहना छीनने का भी आरोप
हाइलाइट्स
-
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हलालो गांव की घटना
-
महिला ऊषा देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया
-
इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
-
शुभम कुमार, दिलीप राणा, सागर राणा और कविता देवी पर मारपीट का आरोप
-
गले की सोने की चैन और हाथ की चांदी की बाली छीनने का भी आरोप
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हलालो गांव में करमा पूजा की रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान गांव की ऊषा देवी (पति उमेश शर्मा) को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
गंभीर चोट लगने के बाद गुरुवार को घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा था। इस घटना को लेकर पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
घायल महिला के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करमा पूजा के दौरान गांव की महिलाएं व युवतियां घर के बाहर करम डाल लगाकर पूजा कर रही थीं। इसी दौरान एक बकरी, जो घर के पास बंधी थी, स्कूटी की चपेट में आकर घायल हो गई। स्कूटी चलाने वाला युवक शुभम कुमार शर्मा बताया जा रहा है।
इस मामले को पूछने के लिए जब ऊषा देवी शुभम कुमार के घर गईं, तो वहां शुभम कुमार, दिलीप राणा, सागर राणा और कविता देवी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने ऊषा देवी के गले में पहनी सोने की चैन और हाथ में पहनी चांदी की बाली भी छीन ली। फिलहाल पीरटांड़ थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।