Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भविस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन पर झारखंड उलगुलान मोर्चा की प्रतिक्रिया

विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन पर झारखंड उलगुलान मोर्चा की प्रतिक्रिया

अध्यक्ष बोले — सरकार का कदम स्वागत योग्य, लेकिन कई सवाल अब भी बाकी

हाइलाइट्स

  • रांची के निजी होटल में झारखंड उलगुलान मोर्चा ने किया संवाददाता सम्मेलन

  • कैबिनेट द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन के फैसले को बताया सराहनीय

  • मोर्चा ने कहा — विस्थापित और पलायन कर चुके लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा, सरकार स्पष्ट करे

  • जमीन खो चुके व लगातार शोषित परिवारों के अधिकारों पर उठे सवाल

राजधानी रांची के एक निजी होटल सभागार में झारखंड उलगुलान मोर्चा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।
सम्मेलन का उद्देश्य था — हाल ही में झारखंड कैबिनेट द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन के प्रस्ताव पर संगठन की राय सार्वजनिक करना।

झारखंड उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि,
झारखंड सरकार का यह कदम स्वागत योग्य और सराहनीय है। आयोग के गठन से विस्थापन की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।”

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि लगातार शोषित लोग, पलायन से जूझ रहे परिवार और जिनकी जमीनें छिन गई हैं, उनकी समस्याओं का सरकार किस आधार पर समाधान करेगी, इस पर अब भी स्पष्टता नहीं है।

आयोग से उम्मीदें और चुनौतियाँ

मोर्चा ने सरकार से आग्रह किया कि आयोग गठन केवल कागज़ी औपचारिकता न रहे, बल्कि वास्तविक विस्थापितों और पीड़ितों तक न्याय पहुँचाने का ठोस माध्यम बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular