Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भकैबिनेट फैसलों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रतिक्रिया, कहा संघर्ष अब नतीजों...

कैबिनेट फैसलों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रतिक्रिया, कहा संघर्ष अब नतीजों में बदल रहा है

महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य बोले — विस्थापन आयोग गठन ऐतिहासिक कदम, विकास अब न्यायपूर्ण होगा

हाइलाइट्स

  • राजधानी रांची स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में JMM ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सरकार के कैबिनेट फैसलों की सराहना की

  • 2001 से विस्थापन व पुनर्वास पर आंदोलनरत JMM ने कहा — अब संघर्ष का मिला परिणाम

  • खनन और उद्योगों के नाम पर राज्य ने बहुत खोया, अब सरकार न्यायपूर्ण विकास पर फोकस करेगी

  • कला-संस्कृति से जुड़े फैसलों का भी स्वागत किया गया

राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय कैंप कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के कैबिनेट फैसलों की सराहना की।

करम पर्व की शुभकामनाओं से हुई शुरुआत

भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता की शुरुआत में करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है। इसके बाद उन्होंने सीधे कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों पर चर्चा की।

विस्थापन आयोग गठन को बताया ऐतिहासिक

JMM महासचिव ने कहा कि विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा झारखंड के लिए बेहद अहम है। 2001 से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर संघर्ष करता आ रहा है और आज 25 साल बाद हेमंत सोरेन सरकार ने आयोग गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह फैसला विस्थापितों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि खनन और उद्योगों के नाम पर राज्य ने बहुत कुछ खोया है, लेकिन विकास के लिए विनाश जरूरी नहीं है। अब सरकार का फोकस पुनर्वास और न्यायपूर्ण विकास पर है।

कला-संस्कृति के फैसले पर भी जताई खुशी

भट्टाचार्य ने राज्य सरकार द्वारा कला और संस्कृति से जुड़े निर्णयों का भी स्वागत किया और कहा कि यह झारखंड की पहचान को और मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular