अहीर रेजिमेंट गठन और मथुरा में मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा
हाइलाइट्स
- राजधानी रांची के बैंक्वेट हॉल में हुई प्रदेश यादव महासभा की बैठक
- वरीय पदाधिकारी, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा
- चुनरी ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान
- बैठक में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग
- मथुरा में मंदिर निर्माण पर भी रखा गया प्रस्ताव
विस्तार
रांची- राजधानी रांची स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल के सभागार में प्रदेश यादव महासभा झारखंड की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के वरीय पदाधिकारी, समाज के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान करने से हुई। इस अवसर पर समाज की एकता और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रदेश यादव महासभा के महासचिव ने बताया कि आज की कार्यकारिणी बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ—
1 अहीर रेजिमेंट का गठन
2 मथुरा में मंदिर निर्माण
महासभा की ओर से दोनों मुद्दों पर औपचारिक मांग रखी गई, और निर्णय लिया गया कि इस पर आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन और पहल की जाएगी।
