Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमारपीट में शीतलपुर के दो युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा...

मारपीट में शीतलपुर के दो युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

मकतपुर बांग्ला स्कूल के पास हुई घटना, तीन आरोपियों पर मारपीट का आरोप दर्ज

हाइलाइट्स:

  • शीतलपुर निवासी दो भाइयों पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

  • विवाद आलू-प्याज दुकान से घर लौटते समय हुआ

  • सिरसिया की पूर्व मुखिया फूल देवी ने की प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

  • जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौज करने का भी आरोप

  • पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की अपील

गिरिडीह
जिले के मकतपुर बांग्ला स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर मारपीट की बड़ी घटना सामने आई। शीतलपुर निवासी दो भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों की पहचान त्रिभुवन दास और भुवनेश्वर दास के रूप में हुई है। दोनों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में घायल के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आरोप अरगाघाट निवासी टिंकू यादव, मोहित यादव और अंगद यादव पर लगाया गया है।

घायल त्रिभुवन दास ने बताया कि उनका मकतपुर में आलू-प्याज का दुकान है। शुक्रवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। इसी दौरान बंगला स्कूल के पास एक टोटो खड़ा था। उसे आगे बढ़ाने के लिए कहने पर तीनों युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

मारपीट की सूचना मिलने पर उनका भाई भुवनेश्वर दास मौके पर पहुंचा और कारण पूछा। इस पर हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

घटना पर सिरसिया की पूर्व मुखिया फूल देवी ने चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे सामाजिक कार्यक्रमों और जुलूसों में भी बाधा आती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो।

परिजनों का कहना है कि मारपीट के दौरान जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है। घायलों और उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular