Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भविद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग,...

विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग, चालक की मौत

बधार गांव के पास हादसा, बोल्डर अनलोड करते वक्त 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया हाइवा

हाइलाइट्स:

  • गिरिडीह सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव के पास हुआ हादसा

  • बोल्डर अनलोड करते समय हाइवा 11 हजार वोल्ट विद्युत तार के संपर्क में आया

  • हाइवा में आग लगने से चालक यूनुस खान की मौके पर ही मौत

  • मृतक यूनुस खान संघरी गांव निवासी, हाइवा कामता गांव के रिशु सिंह का बताया जा रहा

  • हाइवा वाहन (नंबर JH 13 F/5845) को भी हुआ भारी नुकसान

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गिरिडीह जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बधार गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को बोल्डर से लदे एक हाइवा की डंपर बॉडी अचानक 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई। इससे हाइवा में आग लग गई और चालक की जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान यूनुस खान (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो संघरी गांव निवासी अबुल रहमान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, यूनुस खान कामता गांव निवासी रिशु सिंह का हाइवा (नंबर JH 13 F/5845) चला रहा था।

हादसा उस वक्त हुआ जब यूनुस खान हाइवा से नाली निर्माण के लिए पत्थर का बोल्डर कोरचा गांव में लेकर गया था। जैसे ही उसने बोल्डर अनलोड किया, हाइवा का डल्ला ऊपर उठकर विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इसके तुरंत बाद हाइवा में आग लग गई और यूनुस खान बाहर नहीं निकल सका।

आग लगने से हाइवा भी बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। यूनुस खान की मौत की खबर मिलते ही संघरी गांव में मातम का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular