Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत,...

गिरिडीह में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर

तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में हुआ हादसा, 14 श्रद्धालु सवार थे टेम्पो में

हाइलाइट्स:

  • गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त

  • हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत

  • चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, धनवार रेफरल अस्पताल में भर्ती

  • मृतकों की पहचान रुक्मणी देवी और शनिचर रजक के रूप में

  • श्रद्धालु जमामो देवी मंदिर जा रहे थे पूजा-अर्चना के लिए

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में मातम

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान रुक्मणी देवी (पति जागेश्वर शर्मा) और शनिचर रजक (पिता परण बैठा) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी समेत कई अन्य शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले थे और कुल 14 लोग टेम्पो में सवार थे। वे सभी तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी पाकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular