Thursday, October 16, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

रांची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर नगड़ी जाने से पहले ही प्रशासन ने रोका

हाइलाइट्स (Highlights):

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रांची स्थित मोरहाबादी आवास में हाउस अरेस्ट

सदर डीएसपी के नेतृत्व में प्रशासन ने की कार्रवाई

रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर नगड़ी में हल चलाने वाले थे चंपाई सोरेन

प्रदर्शन स्थल पर जुटने वाले थे हजारों ग्रामीण

एहतियातन कदम उठाते हुए आवास से बाहर निकलने पर रोक

विस्तार

राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत हल चलाने का ऐलान किया था। लेकिन, नगड़ी पहुंचने से पहले ही चंपाई सोरेन को मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास में प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित कई अन्य नेताओं को भी नगड़ी पहुंचने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया गया।

मालूम हो, आज के इस कार्यक्रम में चंपाई सोरेन और अन्य नेताओं के साथ हजारों ग्रामीण नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर हल चलाकर विरोध जताने वाले थे।

क्या है पूरा मामला?

नगड़ी और आसपास के गांवों में रिम्स-2 के लिए चिह्नित जमीन पर खेती करने से ग्रामीणों को रोका जा रहा है और जमीन की कांटेदार तार से घेराबंदी की गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीण कई दिनों से आंदोलन की तैयारी में जुटे थे। समिति ने आसपास के गांवों के किसानों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण बहुत पहले हुआ था, लेकिन जब यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ तो इस पर खेती का दावा उनका ही बनता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular