Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भससुर के क्रियाक्रम में जा रहे थे पिता-पुत्र, सड़क दुर्घटना में पिता...

ससुर के क्रियाक्रम में जा रहे थे पिता-पुत्र, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

टंडवा के कल्याणपुर में हाइवा की चपेट में आने से हादसा, गिद्धौर और सराढू गांव में छाया मातम

गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के द्वारिका राणा के पुत्र मनोज राणा (40) की मौत टंडवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हाइवा की चपेट में आने से हो गई। वहीं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मनोज राणा अपने पुत्र के साथ सराढू गांव (टंडवा) स्थित ससुराल में ससुर के क्रियाक्रम में शामिल होने रांची से जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर के समीप कोल वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मनोज राणा ने दम तोड़ दिया। वहीं पुत्र का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मनोज राणा की मौत की खबर से गिद्धौर और सराढू गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular