Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपुराना नगर निगम परिसर के दुकानदारों ने दिया ज्ञापन

पुराना नगर निगम परिसर के दुकानदारों ने दिया ज्ञापन

गिरिडीह : पुराना नगर निगम परिसर से 22 दुकानदारों को दुकान खाली कराने के लिए नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के विरोध में शुक्रवार को दुकानदारों ने उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2022 में पुराने नगर परिषद परिसर में भवन निर्माण होना था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद दुकानदारों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था, जो अभी तक लंबित है। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक नगर निगम द्वारा उन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

वहीं, शुक्रवार को नगर निगम द्वारा मकतपुर सब्जी मंडी में नए बने दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जानी थी, लेकिन दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों का कहना है कि मकातपुर में व्यापार की संभावना नहीं है, वहां ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल है। ऐसे में उस जगह दुकान लेने से न तो कारोबार चल पाएगा और न ही उनका घर।

दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि न्यायालय के आदेश आने तक उन्हें यथास्थान व्यापार करने दिया जाए और जल्दबाजी में हटाने का निर्णय वापस लिया जाए।

हालांकि दुकानदारों के विरोध के बावजूद आज नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के निर्देश पर एक कमेटी बनाकर लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। इस दौरान दो छात्राओं को बुलाकर लॉटरी निकलवाई गई और 22 दुकानों का आवंटन कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular