Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में JMM ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन, 130वें संविधान...

रांची में JMM ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन, 130वें संविधान संशोधन बिल का विरोध तेज

अल्बर्ट एका चौक पर बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता जुटे, कहा – बिल वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा

  • रांची जिला कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन
  • 130वें संविधान संशोधन बिल पर JMM का तीखा विरोध
  • पदाधिकारियों ने कहा – “बिल केवल शगूफा, जनता को गुमराह करने की कोशिश”
  • मुस्ताक आलम ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

विस्तार:

राजधानी रांची के अल्बर्ट एका चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची जिला की ओर से केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन बिल के विरोध में आयोजित किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में JMM के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व रांची जिला कमेटी ने किया।

JMM पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लोकसभा में लगातार केंद्र की सत्ताधारी पार्टी जनता को भ्रमित करने वाले बिल पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि 130वां संविधान संशोधन बिल पूरी तरह से जनविरोधी है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रांची जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने साफ कहा –

जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाता, तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का आंदोलन सड़कों पर जारी रहेगा।”

मुस्ताक आलम ने कहा
यह बिल सिर्फ शगूफा है, जनता को गुमराह करने का प्रयास है। JMM इसके खिलाफ पूरी ताकत से आवाज उठाता रहेगा।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular