रांची : झारखंड विधानसभा पहुंचे जय राम महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बड़कागांव का विस्थापन, एनटीपीसी से जुड़े मामले और तेरे केरेडारी का विषय इस बार गैर-सरकारी संकल्प में जोरदार बहस का मुद्दा बनेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर वे अंबा के साथ खड़े हैं।
महतो ने यह भी खुलासा किया कि उनकी जान को खतरा है, हालांकि अब तक उन्होंने इस विषय में किसी से कुछ नहीं कहा था। वहीं, SIR के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर आईडी एक जगह ही होना चाहिए, ताकि गड़बड़ी की संभावना न रहे।