Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए येलो और...

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज चेतावनी

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

23 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

24 अगस्त को भी राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular