Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा : नक्सलियों ने ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को आग के हवाले...

चतरा : नक्सलियों ने ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को आग के हवाले किया

चतरा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की है। बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में नक्सली कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पहले वाहनों के मालिकों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनके नहीं मिलने पर गुस्से में आकर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नक्सलियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular