Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भश्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति, रांची द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति, रांची द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रांची श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति, रांची के सानिध्य में रविवार की शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर भव्य दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक समागम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, भजनों और श्रीकृष्ण झांकियों के साथ हुई। इस पावन अवसर पर झारखंड के राज्यपाल माननीय  संतोष कुमार गंगवार ने मंच पर सुशोभित माखन से भरी हांडी को नारियल से फोड़कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,विधायक सी. पी. सिंह सहित कई विशिष्ट गणमान्य लोग मौजूद थे। अन्य गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का स्वरूप:

  • पुरुष गोविंदा टीमों की संख्या: 6

  • महिला गोविंदा टीमों की संख्या: 3

  • हांडी की ऊँचाई: पुरुष – 25 फीट | महिला – 20 फीट

  • प्रत्येक टीम में गोविंदा: 25 से 30 सदस्य (उम्र 18 वर्ष से अधिक)

  • सभी टीमों को हांडी फोड़ने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया।

महिला गोविंदा विजेता टीमों के परिणाम:

  1.  प्रथम पुरस्कार ₹51,000राधा रानी मंडर (23 सेकेंड, ऊंचाई 17 फीट)

  2.  द्वितीय पुरस्कार ₹21,000नेशनल महिला टीम (25 सेकेंड, ऊंचाई 17 फीट)

  3.  सांत्वना पुरस्कार ₹5,000चडरी महिला समिति (43 सेकेंड, ऊंचाई 17 फीट)

विशेष आकर्षण:

  • भक्ति संगीत और नृत्य-नाटिका का मनमोहक संगम

  • LED स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

  • महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था

  • पेयजल की समुचित व्यवस्था

राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा,“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को धर्म के पथ पर चलने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शक्ति दें।”

यह आयोजन न केवल एक धार्मिक पर्व था, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बना। भक्तों ने श्रीकृष्ण भजनों पर झूमते हुए ‘अमृत स्नान’ किया और गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular