Tuesday, August 26, 2025
Homeखबर स्तम्भपटना किडनैप कांड: पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, बच्चे ने...

पटना किडनैप कांड: पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, बच्चे ने दिखाई बहादुरी… फिर क्या हुआ पढ़े

पटना-  राजधानी पटना में एक अपहरण कांड ने सबको चौंका दिया। पटना के फुलवारीशरीफ के पुर्णेंदु नगर निवासी डेंटिस्ट डॉ. सुनील कुमार के 11 वर्षीय बेटे का अपहरण रविवार को कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। 

रिश्तेहार ही निकला अपहरणकर्ता

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बच्चे के अपहरण के पीछे कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार ही शामिल था। 

बच्चे ने दिखाई बहादुरी

जानकारी के अनुसार, अपरहणकर्ता ने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी और अपहरणकर्ता के हाथ पर दांत काट लिय़ा। इसके बाद उसने चलते वाहन से छलांग लगाई और जान बचाकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सुरक्षित किया गया। घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू की और आरोपी को दबोज लिया।

परिजनों में दहशत, पुलिस अलर्ट

इस घटना के बाद दहशत फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular