रांची: राजधानी रांची के हृदय स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से दीशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों और उपस्थित लोगों के बीच श्राद्धकर्म का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई और पूरे माहौल में श्रद्धा और आस्था का वातावरण दिखाई दिया।
झामुमो रांची जिला समिति के संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम ने कहा कि “दीशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे आदर्श रहे हैं। उनके श्राद्धकर्म के अवसर पर यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम उनके आदर्शों और विचारों को याद करने का एक माध्यम है।”