गिररिडीह: गिरिडीह के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया है। 15 से 17 अगस्त तक कोडरमा स्थित आर.पी. मोदी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 25वीं सीनियर और 11वीं कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 28 पदक अपने नाम किए।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गिरिडीह से 31 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिनमें से 28 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रमुख विजेता खिलाड़ी
- सीनियर रेगुलर कैटेगरी में नयन प्राचार्या ने दो स्वर्ण पदक जीते।
- कोमल कुमारी गोंड, उदय कुमार दास और प्रिंस राज ने रजत पदक हासिल किए।
- नितिन, कृतिका बर्मन और साक्षी कुमारी ने कांस्य पदक जीते।
- सीनियर फ्रेशर कैटेगरी में अंजुम आरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कैडेट आयु वर्ग में प्रदर्शन
- रेगुलर कैटेगरी में तनिषा आर्या ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि विकास ने रजत और राहुल राय ने कांस्य पदक हासिल किया।
- फ्रेशर ग्रुप में बेबी रावी, आयशा बिनत अफजल, आरुष मंडल, विक्की मंडल, खुशी कुमारी, आर्यन राज, आयुष दास, आनंद कुमार, सुशांत मोदी और रौनक कुमार राय ने स्वर्ण पदक जीते।
- इसी वर्ग में विकास, आदित्य राज, अजय, गौतम, नितेश और दीपांशु ने रजत पदक हासिल किए।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अवसर
रेगुलर क्योरोगी और पूमसे कैटेगरी में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार समेत सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।