Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपति करता है दिहाड़ी मजदूरी, नौकरी दिखाकर मईया सम्मान योजना से किया...

पति करता है दिहाड़ी मजदूरी, नौकरी दिखाकर मईया सम्मान योजना से किया वंचित

गिद्धौर  प्रखंड मुख्यालय के सिमर टोला निवासी इंदु देवी ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि पति आदित्य दांगी दहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।और मुझे मइयां सम्मान योजना के तहत तीन चार बार मेरे खाते में पैसा भी आया था।परंतु मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के पोर्टल पर मेरे पति का नौकरी दिखा लाभ से वंचित कर दिया गया है। मईया सम्मान की राशि मिलने से घर परिवार चलाने में काफी मदद मिलती थी परंतु राशि नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रहा है इंदु देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से समस्या का समाधान करने की अपील किया है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने योजना का साइट खुलने के पश्चात समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular