पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने युवा समृद्धि दल को हीरा (डायमंड) चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। इस अवसर पर पार्टी के दक्षिण बिहार संगठन सह प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ कुमार उर्फ़ अमित कुमार सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवा समृद्धि दल 2025 के चुनाव में बिहार की लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी का संकल्प है कि बिहार की देवतुल्य जनता को स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधि मिलें, जो राज्य के विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य एक समृद्ध, सुरक्षित और आधुनिक बिहार का निर्माण है, जिसमें सभी वर्गों का समान विकास सुनिश्चित हो।
