रांची- राजधानी रांची के जेल चौक स्थित स्वर्गीय शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आजसू पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा,
“निर्मल दा ने जिस उद्देश्य के लिए शहादत दी थी, वह आज भी अधूरा है। झारखंड का निर्माण हुआ, परंतु उनके सपनों का झारखंड नहीं बन पाया। अब ज़रूरत है कि हम झारखंडी जनता के बीच एक सशक्त वातावरण तैयार करें, ताकि उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा सके।”
कार्यक्रम में युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि निर्मल दा की विचारधारा आज भी प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
