Thursday, December 4, 2025
Homeक्राइमझारखंड पुलिस के जवान समेत तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

झारखंड पुलिस के जवान समेत तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

हंटरगंज (चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाटम गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है चोरों ने सुने मकान से लाखों की जेवरात सहित जरूरी सामान समेटकर चंपत हो गए।चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे पूरा इलाके में दहशत हैं।सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया। लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है।
बताया गया है कि शुक्रवार को सुबह होने पर चारो घरों के लोगों को चोरी का पता चला। चोर इतने शातिर थे कि चोरी कर ली और दो गृहस्वामी को भनक तक नहीं लगी वही दो घरों में चोरों ने सुनसान बंद पड़ा मकान में चोरी की घटना का वारदात दिया है। सूचना पर हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी।
बताया गया कि झारखंड पुलिस के जवान राम विजय सिंह के घर से चोरों ने नकद 2 हजार के आलावा करीब 11 लाख 50 हजार के जेवर और कपड़े की चोरी कर ली। बगल के कमरे में झारखंड पुलिस के जवान की मां सोई थी, लेकिन उनको भनक तक नहीं लगी। चोर घर में छत के रास्ते प्रवेश किये थे और मुख्य द्वार खोलकर भाग निकले। बाद में चोरों ने सुनसान घर विक्रम कुमार सिंह और शंकर सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों उनके घर से नगद 2 लाख नकद समेत करीब 6 लाख की जेवरात की चोरी कर ली। वही इतना में ही चोर नहीं माने बल्कि डाटम गांव के नवाडीह टोला में रूबेदा खातून के घर को भी निशाना बनाया और घर में रखे लगभग 1 लाख का जेवरात भी चोरी की।घटना को अंजाम देने के बाद सभी चोर चुपचाप निकल भागे और किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। सुबह जगने के बाद घर का मुख्य द्वार खुला पाकर और घर में बिखरा सामान देखकर लोगों को चोरी की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बताया पुरा गांव में दहशत है उन्होंने मांग की है की कम से कम एक बार प्रशासन की गशती टीम गांव का भ्रमण करे जिससे चोरों को भय बना रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular