गिद्धौर थाना क्षेत्र के गुरवाही के खरीकटांड़ में खेत जोताई करने के क्रम में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि एक भैंसा की मौत घटना स्थल पर हो गई।घायल युवक केंदुआ गांव निवासी प्रयाग यादव का 35 वर्षीय पुत्र धनेश्वर यादव है।घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टरों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए युवक को हजारीबाग रेफर कर दिया गया।युवक की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि युवक धान रोपाई को लेकर भैंसा से खेत में हल चला रहा था।खेत में बिजली की खंभे में लगे सपोट तार के करंट प्रवाहित हो रहा था जिसके चपेट में आ गया।जिससे एक भैंसा रस्सी तोड़कर भाग गया।जबकि दूसरा भैंसा की मौत हो गई।