रांची- प्रदेश क्रांगेस क्रार्यालय में सोमवार को एक बार फिर से जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। आज के जनता दरबार में ग्रामीम विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया।
जनता दरबार में JSSC के सफल अभ्यर्थियों, भूमि विवादों, प्रशासनिक शिकायतों और अन्य कई महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सभी शिकायतचों को गंभीरता से लिया और समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाते हुए संबंंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा
“ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं से अवगत होते हैं और उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में राज्य के मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।”
दीपिका सिंह ने यह भी कहा कि,
“ जनता दरबार में समस्याओं का आना कोई असामान्य बात नहीं है, बल्कि असली सफलता तब है जब समस्याओं का सरल और त्वरित समाधान किया जाए ”
