Saturday, July 26, 2025
Homeक्राइमथाईलैंड-कंबोडिया के बीच हवाई हमले शुरू, गोलीबारी में दो की मौत

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हवाई हमले शुरू, गोलीबारी में दो की मौत

  • सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है

  • संयुक्त राष्ट्र की नज़र इस क्षेत्र पर

  • नागरिकों में भय और पलायन शुरू

विस्तार

साउथ एशियन देश कंबोडिया और थाईलैंड के बीच लंबे समय से सुलग रहे सीमा विवाद ने गुरुवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। सुरिन प्रांत के विवादित चोंग बोक इलाके में दोनों देशों की सेनाओं के बीच जमकर गोलीबारी कि जा रही है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई हैं। बात सिर्फ गोलीबारी पर नहीं रुकी थाईलैंड सेना ने पुष्टि की है कि थाईलैंड ने दो कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिया है। 

ज्ञात हो कि दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ राजनयिक संबंधों को सबसे निचले स्तर पर ला दिया था। खबरों कि माने तो झड़प उस समय शुरू हुई जब कंबोडिया के सैनिकों ने थाई सैन्य ठिकाने की ओर बढ़ते हुए फायरिंग करने लगे। कुछ का कहना है कि घटना से ठीक पहले एक कंबोडियाई ड्रोन ने इलाके को स्कैन किया और छह भारी हथियारों से लैस सैनिक थाई चौकी के करीब पहुंचे, जिसके जवाब में थाईलैंड की सेना ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग किया।

दोनों के बीच आपसी विवाद मई के बाद से ही देखा जा रहा है। मई में ही इन दो पड़ोसियों के बीच संबंध तेजी से खराब हो गए थे। सीमा पर मौजूद एक क्षेत्र को दोनों अपना मानते है जिसे लेकर मई में दोनों में झड़प हुआ। इसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और सैन्य सूत्रों के अनुसार, संघर्षविराम के बावजूद दोनों ओर से भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। क्षेत्रीय तनाव एक बार फिर दक्षिण-पूर्व एशिया में शांति के लिए खतरा बनता दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular