Friday, July 25, 2025
Homeखबर स्तम्भबीडीओ ने विद्यालय के शिक्षक व अध्यक्ष के साथ किया बैठक

बीडीओ ने विद्यालय के शिक्षक व अध्यक्ष के साथ किया बैठक

गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड बिकास पदाधिकारी राहुल देव  गिद्धौर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,सचिव व संयोजीका के साथ बैठक किया। जहां विद्यालय में बनने वाला मध्यान भोजन को लेकर विशेष चर्चा किया गया।बेहतरीन तरीके से भोजन का संचालन को लेकर प्रधानाध्यापक को निर्देश बीडीओ ने दिया।वहीं प्रखंड के सभी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महीने में स्वास्थ्य का जांच करने का निर्देश स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को दिया गया है।मध्यान भोजन बनाने वाले रसोईया का आयुष्मान कार्ड बनाना अत्यंत जरूरी है।एवं बनने में यदि परेशानी है तो उसे भी जल्द से जल्द बेहतर करवाने को लेकर प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दिया गया।विद्यालय के आसपास सरकारी जमीन में जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है।उन सभी को जानकारी करते हुए लोगों से जमीन छुड़ाकर अंचलाधिकारी के द्वारा मोटेशन करवाने का भी निर्देश बीडियो ने प्रधानाध्यापक को दिया है।जिस पंचायत में विद्यालय में चार दिवारी नहीं है। उसका भी रिपोर्ट मांगा गया है। विद्यालय ग्राउंड में पोषण वाटिका का भी सूची सभी विद्यालयों से मांगा गया।बैठक में प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय अशोक कुमार दांगी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मंजू देवी प्रबंधन समिति अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय दशरथ दांगी ललिता देवी रेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular