-
दो बिल्डरों से 50 लाख की लूट..
-
राँची से धनबाद जा रहे थे दोनों ..
-
गाड़ी से उतारकर 50 लाख की लूट
-
अभय सिंह और जय सिंह से लूटपाट
विस्तार
बोकारो- रांची के दो बिल्डरोें से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों बिल्डरोें का नाम अभय सिंह और जय सिंह बताया जा रहा है। घटना को अंजाम बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अलकुशा मोड़ के पास दिया गया।करीब 50 लाख की लूट दोनों से की गई है। घटना कल शाम सात बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोनों अरने दोस्त को पैसा देने के लिए रांची से धनबाद के सिंदरी जा रहे थे। इसी बीच पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रुकवा कर जबरन अगवा कर ले गए। पराधी भी चार पहिया पर सवार थे। अगवा कर बिल्डरों से 50 लाख रुपये लूटने के बाद अपराधियों ने उन्हें कार से बाहर फेंक दिया। एसपी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं उनके पास इतना कैश कहां से आया, इसकी भी जांच हो रही है।