Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची पुलिस को मिली सफलता,चोरों की गिरफ्तारी

रांची पुलिस को मिली सफलता,चोरों की गिरफ्तारी

रांची ग्रामीण पुलिस को रातु थाना कांड संख्या 260/2025 में बड़ी सफलता मिली है |11 जुलाई को सिमलिया इलाके में एक घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तारों में 3 चोरी करने वाले, एक चोरी की टीवी खरीदने वाला, और एक सोने को गलाने वाला शामिल है |इनमें से एक अपराधी का पहले से आपराधिक इतिहास है और वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई का आरोपी रह चुका है |पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी, सोना, टेलीविजन, मोबाइल फोन, सलाई रिंच, और पेचकस बरामद किया है |गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार, कौशल सिंह, राजा साव, सुनील कुमार उर्फ अनु यादव, और संतोष कुमार सोनी के रूप में हुई है |पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है |

RELATED ARTICLES

Most Popular