पिपरवार – पिपरवार पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान पिपरवार थाना कांड संख्या 31/22, दिनांक – 15/07/23, धारा – 392 आईपीसी वारंटी अर्जुन लकड़ा उर्फ डाबर उर्फ अर्जुन उरांव पिता एतवा उरांव, ग्राम कल्याणपुर और कंप्लेंट नंबर- 1128, धारा – 138 एनआई एक्ट के वारंटी अरविंद कुमार, पिता चंद्रिका प्रजापति ग्राम बिशुझापा दोनों थाना पिपरवार जिला चतरा के रूप मे की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी,जिसके आधार पर समकालीन अभियान के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिपरवार थाना क्षेत्र में इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। समकालीन अभियान में मुख्य रूप से पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार,सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार महतो सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
