Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भपहली सोमवारी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 2 लाख से अधिक श्रद्धालु...

पहली सोमवारी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा धाम

देवघर : आज सावन की पहली सोमवारी है और देवघर के बाबा बैजनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है |मध्य रात्रि से ही भक्त अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर कतार में लगकर बारी-बारी से बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं और हर-हर महादेव की जयकारों से पूरा इलाका गूंजायमान हो रहा है |

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाह्य अर्घा भी लगाया गया है. यहां से भी अर्घा के माध्यम से सीधा बाबा पर जलार्पण हो रहा है |

श्रद्धालु सोमवार को बाबा के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं, वह रूट लाइन के रास्ते से ही मंदिर तक पहुंच रहे हैं | पहली सोमवारी की भीड़ को देखते हुए जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित तमाम पदाधिकारी मंदिर में सुबह-सुबह ही सारी तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हुए थे | प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है | जो भी भक्त आ रहे हैं उन्हें सही रास्ता दिखाकर मंदिर परिसर भेजा जा रहा है | वहीं, कांवरिया पथ पर लाइनें सुचारू रूप से चलती रहे, इस पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है | मंदिर के चारों ओर एवं मुख्य चौकों पर क्यूआरटी की टीम तैनात की गई है |

RELATED ARTICLES

Most Popular