रांची- बड़ी खबर आ रही है झारखंड से जहां झारखंड में सत्ताधारी दल JMM का सोशल मीडिया हैक कर लिया गया है। JMM के आधिकारिक X हैंडल को हैक कर लिया गया है।झामुमो का एक्स अकाउंट हैक होने के बाद एक चूहे का फोटो पोस्ट किया गया। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से दिया। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग किया है।मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही CM ने भारत में प्रसारित एक्स के आधिकारिक हैंडल @XCorpIndia को भी मामले का संज्ञान लेने के लिए लिखा है।उन्होेने ग्लोबल अफेयर्स को भी संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।
हेमंत सोरेन ने X पर पोस्ट किया
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। @JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे। @XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs

