राजधानी रांची के निजी होटल के सभागार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित की गई | बैठक में झारखंड बिहार उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण शामिल हुए | बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया | इस बैठक में सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर गहरी गहन मंथन की गई | साथ ही चारों राज्यों के बीच समन्वय स्थापित कर जल विवाद सड़क बिजली और संपत्ति बंटवारे जैसे विषयों पर चर्चा की गई | बैंकिंग सुविधा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली शिक्षा स्वास्थ्य और सहकारी व्यवस्था को मजबूत किस प्रकार किया जाए | इस पर भी विचार मंथन किया गया झारखंड की ओर से केंद्र के पास लंबित बकाया राशि नक्सल प्रभावित जिलों के लिए विशेष सहायता विषयों पर भी बात रखी गई |
बैठक के उपरांत बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहां की लंबे समय से लंबित इंद्रपुरी बांध सागर जलाशय का मामला को सॉर्ट आउट कर लिया गया है |