Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भआज भी रांची समेत सात जिलों में झमाझम बारिश

आज भी रांची समेत सात जिलों में झमाझम बारिश

रांची- झारखंड में मानसून अपने चरम पर है। ऐसे में कई जगहों पर भारी बारिश के चलते लोग परेशान हो रहे है। मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के सात जिलों मेें भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वो है रांची, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, गुमला, लोहरदगा,  सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम।

मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव बना है जो कि अब दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के पास केंद्रित है। दो दिन में हो सकता है पश्चिम-उत्तर-पश्चिम होते हुए छत्तीसगढ़ की ओल बढ़ने की संभावना है। इस क्रम में 48 घंटे तक झारखंड मेें भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि वज्रपात और तेज हवा चलने सकता है ऐेसे में लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular