रांची- पहाड़ी मंदिर का पट 7 जुलाई और 8 जुलाई को बंद रहेगा। मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है, श्रद्धालूओं की सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। मंदिर के बाहर एक ड्रम रखा गया है जहां लोग जालार्पणकर पाएंगे।
ज्ञात हो कि मुख्य मंदिर में मरम्मत का काम जोरशोर से चल रहा है। जिसके बाद ये निर्णय लिया गया है।मंदिर कमेटी के अनुसार इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि श्रद्धालुओं के जलार्पण की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के बाहर एक ड्रम रखा गया हैं। जिसमें वे जल अर्पित करगें, इसके बाद उस जल को पहाड़ी बाबा को समर्पित किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ी मंदिर इन दिनों बहुत बड़ी समस्या से जूझ रहा है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि पहाड़ी मंदिर में चूहों की बढ़ती संख्या की वजह से नई समस्याओं से जूझ रहा हैं।
गौरतलब है कि पहाड़ी मंदिर इन दिनों चूहों की तादाद बढ़ रही है। चूहों ने मंदिर की दीवारों, नींव और फर्श में सुरंगें बनाकर इसे अंदर से खोखला कर रहे हैं। मंदिर में लगे पेड़ों की जड़ों को खोखलो कर दिया है। इसी कारण से समय रहते मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। क्योंकि समय रहते उपाय नहीं किया गया तो मंदिर का नुकसान होना तय माना जा रहा है। जहां जहां जमीन धंस गई है या कमजोर हो गई है वहां वहां टाइल्स लगया जा रहा है।
