पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसेमें तीन मजदूरों की जान चली गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मजदूरों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये मजदूर धान की रोपाई के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन डिवाइडर से टकरा गई।जिसके कारण हादसा हो गया। दुर्घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में हुआ।
मजदूर गढ़वा के रंका और रमकंडा से आ रहे थे। तभी उनकी पिकअप वैन कउवल में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ा।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि पिकअप में 30 लोग सवार थे। इनमें पांच बच्चे भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।