रांची- झारखंड की राजनीति एक बार फिर जांच एजेंसियों के घेरे में आ गई हैं। ईडी ने गुरुवार सुबह रांची, हजारीबाग और बड़कागांव समेत कई जगहों पर छापेमारी कर सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। यह कार्रवाई बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता व पूर्व विधायक योगेंद्र साव से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही हैं। वही ईडी की टीम अंबा प्रसाद के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच की बड़ी वजह RKTC ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़ी गड़बड़ियां हैं।ऐसा बताया जा रहा है कि इस कंपनी पर झारखंड में बड़े पैमाने पर घोटाले में शामिल होने का आरोप है। यह अब ईडी के रडार पर आ गई हैं।वही आपको बता दें कि ईडी की एक टीम आनंद नगर स्थित संजीत साव के आवास पर भी छापेमारी कर रही हैं। संजीत साव अंबा प्रसाद का निजी सहायक बताया जा रहा हैं। साथ ही ईडी की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वही एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही हैं।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह-सुबह ईडी की कई टीमें झारखंड के तीन अलग-अलग शहरों में अचानक पहुंची। यहां तीनों शहरों में अलग-अलग जगहों पर टीम के सदस्य छापेमारी कर रहे हैं। वही कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेन्द्र साव के ठिकानों पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं। इसके साथ ही अंबा के पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के यहां रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में भी छापेमारी चल रही है। शुक्रवार सुबह से ही योगेंद्र और उनके करीबियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। वही बड़कागांव में अंबा के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार, मंटू सोनी के यहां भी रेड पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के जरिए कोयले की अवैध ढुलाई और अवैध खनन के मामले में यह छापेमारी की जा रही है।