Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भसामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 25 जून की शाम को कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “पूरे प्रदेश में भाजपा पहले दिन से सड़क पर है… आज पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस चल रहा है। पूरे प्रदेश की युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सड़क पर है… हमने यहां बड़ा मशाल जुलूस निकाला है। पूरे बंगाल में कोई भी बेटी ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते सुरक्षित नहीं है। बेटी को सुरक्षा देने का काम पुलिस का है। पुलिस पूरी तरीके से फेल है…”

RELATED ARTICLES

Most Popular