गिरिडीह- नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान को लेकर बुधवार को बस स्टैंड रोड स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में मानव श्रृंखला आयोजित किया गया। इस दौरान नशा का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलाया गया। बताया गया कि 10 जून से 26 जून तक नशे के विरूद्व राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। निगम परिसर में कार्यक्रम के बाद दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के स्वंय सहायता समुह द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर विभिन्न मुहल्लो के लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान महिलाओं ने तेंबाकू व मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्यभावों के बारे में लोगों को आगरूक किया और नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई। नगर उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार लायक के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों, पर मानव श्रृंखला बनाई गई और सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हॉसदा नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविकाएँ एवं स्वयं सहायता समूह को महिलाएं, सामुदायिक संगठनकर्ता गुप्तारविदास, तारक नाथ पाण्डेय, सामुदायिक संसाधन सेविका निर्मला देवी, आशा देवी, सुधा सिंह, रचना सिंह, विभा किरण, रंजना देवी, निखत जहाँ, कंचन सिंह एवं विभिन्न स्वंय सहायता समुह से, ज्योति देवी, रेणु देवी, अंजु देवी, शावित्री देवी, सुजाता देवी, फुलबशिया देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, पिन्की देवी, पार्वती देवी, सीमा देवी, सविता देवी, मोनी देवी आदि उपस्थित थे।
नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान
RELATED ARTICLES