Saturday, May 2, 2026
Homeखबर स्तम्भआजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की माताजी की बिगड़ी तबीयत में अब आया...

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की माताजी की बिगड़ी तबीयत में अब आया सुधार, उनसे मिलने पहुचे डॉ पार्थ पारितोष दंत शल्य चिकित्सक साथ ही आजसू कार्यकर्ता ने जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की

मंगलवार की बीती देर रात आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की माता देवकी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के कारण उन्हें तुरंत सिंगापूर नर्सिंग होम, सिल्ली में भर्ती कराया गया.
मौके पर सुदेश महतो अपनी धर्मपत्नी नेहा महतो और परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे. प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. रांची में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।
वही आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो जी की पूज्य माता श्रीमती देविका देवी जी, जो विगत कुछ दिनों से रांची के पल्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। अब स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रसर हैं और उन्हें वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।
इस मौके पर डॉ पार्थ पारितोष दंत शल्य चिकित्सक उनसे मिलने पहुचे। उनके जल्दी ठीक होने के लिए ईश्वर से प्राथना किया। वही डॉक्टर ने भी उनकी स्थिति स्थिर बताई है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देवकी देवी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था और इलाज के बाद उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार देखा गया है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह घटना रात लगभग 11:30 बजे के आसपास हुई। इस खबर के फैलते ही इलाके के आजसू कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और माताजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular