चतरा – चतरा में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी काज मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते कहाँ मैं राहुल गांधी को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि उन्होंने समय रहते भाजपा के संविधान बदलने की योजना को विफल कर दिया। अगर भाजपा 400 से अधिक लोकसभा सदस्य जीत कर आती तो वह डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदल देती। आज संविधान की ताकत यह है कि मैं मोहम्मद इरफान अंसारी मंत्री हूं और दलित पिछड़े और आदिवासी समेत अन्य जातियों के लोग विधायक, सांसद और मंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी को भी धार्मिक उन्माद फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग भाईचारे के माहौल में रहते हैं। मैं चतरा का प्रभारी हूं, मैं यहां के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों से अधिक जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता मनरेगा मजदूरों का मानदेय 400 रुपये करना है। वन क्षेत्र होने के कारण एनओसी में पीसीसी और कंक्रीट सड़क निर्माण में दिक्कतें आती हैं। इसलिए कच्ची सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अबुबा आवास प्रधानमंत्री आवास हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेसा कानून लागू करने पर विचार कर रही है, जिसमें लोगों की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ने उपस्थित लोगों को संविधान बचाओ रैली के बारे में विस्तार से बताया। कांग्रेस पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को लेकर चल रही है। भाजपा मनुस्मृति में विश्वास करती है और इसे लागू करना चाहती है। कांग्रेस जिला से लेकर प्रखंड पंचायत और गांव स्तर पर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। कांग्रेस ने गांव स्तर पर अपने सदस्य बनाए और हर सदस्य के घर पर कांग्रेस का झंडा लगाए। ताकि आम आदमी को पता चले कि इस घर में कांग्रेस का सदस्य है। हर सदस्य की प्राथमिकता संबंधित विभागों से संपर्क कर ग्रामीण जनता की समस्या का समाधान करना होना चाहिए। समस्या का समाधान न होने पर प्रखंड व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से संपर्क करें और फिर प्रदेश के पदाधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार कांग्रेस सदस्यों को जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने की जरूरत है। इस तरह कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और संविधान बदलने वालों के मंसूबों को परास्त कर सकेगी।
आज की सभा का संचालन झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने किया और सभा की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के किया।
